Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 3 दिन बरसेगी आग, मौसम विभाग ने लू और तेज धूप का येलो अलर्ट किया जारी, जानिए कब मिलेगी राहत
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही गर्मी ने अपने खतरनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग ने 21 से 24 अप्रैल तक भीषण लू का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि 25 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत भी मिले हैं.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है. अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दिल्ली NCR के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 21 अप्रैल से दिल्ली में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है. ये सिलसिला 24 अप्रैल जारी रहेगा. हालांकि इसके बाद एक बार फिर मौसम पलटी मारेगा और आसमान में बादल की आवाजाही शुरू होगी.