Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर! 47°C तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के इन इलाकों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने 21 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 47 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी है. तेज लू, गर्म हवाएं और धूलभरी आंधियां अगले कई दिनों तक लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी. IMD ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में हीटवेव का कहर
Delhi Weather IMD Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के कारण सुबह होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं. वहीं, रात में गर्म से लोगों की नीदें उड़ी हुईं हैं. इस बीच अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार इस समय दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लू जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे यहां 21 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला कई दिनों तक बना रहेगा. यानी साफ है कि आने वाले दिनों में भी गर्म से राहत मिलने के कोई आसार नहीं नहीं हैं.