Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में 30 मई को 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! तेज आंधी के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. बारिश और तेज हवाओं के बाद लोगों को राहत मिली, लेकिन अब IMD ने 30 मई को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत NCR के कई इलाकों में फिर गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Today
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में कई दिनों की भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए गुरुवार शाम की बारिश राहत लेकर आई. यहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजधानी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के बारिश हुई. इससे यहां के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अब 30 मई को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. इसके तहत अब एक बार फिर दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.