60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरजेंगे बादल... दिल्ली-NCR फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने बताया अगले 5 दिनों का हाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने 2 जून को राजधानी और आसपास के इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है. कई जिलों में तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में फिर करवट लेने वाला है मौसम
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को दिल्ली के आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे. दोपहर के बाद में आसमान में बादल पूरी तरह से अपना डेरा जमाएंगे. इसके बाद शाम के समय दिल्ली के अलग अलग इलाकों में गरज-चमक और बिजली कड़कने और हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं हवा के झोंकों की अधिकतम रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने की संभावना है.