Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 10 जुलाई को होगी झमाझम बारिश या मिलेगी राहत? मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने साफ कर दी पूरी तस्वीर
Delhi Monsoon Update: दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए नया अपडेट जारी किया है. राजधानी के सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. जानिए कहां होगी बारिश, किन इलाकों में बढ़ेगी परेशानी और आने वाले दिनों में मौसम किस तरह करवट बदलने वाला है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 10 जुलाई को बारिश थमेगी या बढ़ेगी?
Delhi NCR 10 July Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है. पिछले करीब दो दिनों से राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है. इस झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत तो दी है, लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को लेकर अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, मानसून के एक्टिव होने कारण फिलहाल दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में तेज बारिश का ये सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है.
