Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, 11 अगस्त को झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें किन इलाकों में बरसेंगे बादल
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. अब 11 अगस्त को भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है. IMD ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि तापमान में खास बदलाव नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया. हालांकि, सुबह की शुरुआत तो आसमान में हल्के बादलों से हुई लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने पलटी मारली. दिन ढलते-ढलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में काले बादलों का डेरा जमा हो गया और इसके बाद बारिश का दौरा शुरू हो गया. इस बीच अब मौसम विभाग ने मंगलवार यानी 11 अगस्त के लिए ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार राजधानी के सभी जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
