Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 12 अगस्त को बादल रहेंगे या बरसेगा पानी? IMD के पूर्वानुमान से समझें मौसम का मिजाज

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में 11 अगस्त की बारिश के बाद मौसम है, लेकिन 12 अगस्त को हल्की बारिश और उमस परेशान कर सकती है. IMD के मुताबिक, बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम तक बूंदाबांदी के आसार हैं. जानिए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम कैसा रहेगा और दिनों का ताजा अपडेट क्या है.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. बीते सोमवार हुई बारिश से मंगलवार को भी राजधानी और उसके आसपास का मौसम सुहावना बना रहा. हालांकि, मंगलवार को भी कई इलाको में हल्की फुल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. इस बीच अब मौसम विभाग दैनिक मौसम रिपोर्ट जारी की है. इसके अनुसार, 12 अगस्त को भी कई इलाके में बारिश के होने की बात कही गई है. IMD के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून ट्रफ वर्तमान में बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, सीधी, रांची और दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में मौसमी गतिविधियां जारी हैं.