Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 17 सितंबर को हल्की बारिश के आसार, जानें 22 सितंबर तक मौसम का मिजाज
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मॉनसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. इस बीच 17 सितंबर को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों में बारिश थमने के आसार हैं. जानिए 17 से 22 सितंबर तक दिल्ली-NCR का पूरा मौसम अपडेट क्या रहेगा.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में कल बारिश के आसार
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में अब मॉनसून विदाई की ओर है. इसके चलते मौसम का मिजाज फिलहाल सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 सितंबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को अब बादलों और हवाओं से राहत मिल रही है. विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-NCR में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जिससे गर्मी और चिपचिपी उमस से काफी राहत मिलेगी.
