Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा 20 सितंबर को मौसम? IMD का आया ताजा अपडेट!
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 20 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.जानिए दिल्ली-NCR में अगले सात दिनों के मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है जिसके मुताबिक दिल्ली-NCR में 20 सितंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा. मौसम विभाग के 19 सितंबर को शाम 6 बजे जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक, 20 सितंबर को दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
