Delhi Weather Alert: 21 अगस्त को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

Delhi-NCR Weather Forecast: 21 अगस्त को दिल्ली-NCR में मौसम बदला रहेगा. IMD के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. जानें 21 अगस्त का तापमान, बारिश का पूर्वानुमान और 22 से 26 अगस्त तक दिल्ली-NCR के मौसम का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम बारिश दर्ज की गई. अब विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक, 21 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं.