Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 21 जुलाई को झमाझम बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए राजधानी और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 20 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Mausam Alert:दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का मौसम मानसून की सक्रियता के चलते करवट लेने वाला है. IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार 21 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही सुबह से दोपहर के बीच अधिकतर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली-NCR में पूर्वी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. ये हवाओं के झोंके बीच-बीच में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
