Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कब बदलेगा मौसम और होगी बारिश? जानिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 21 सितंबर को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जानिए दिल्ली-NCR में मौसम कब बदल सकता है और बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Forecast
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के मौसम का मिजाज काफी मिला-जुला देखने को मिल रहा है. इसी बीच 21 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के 20 सितंबर शाम 6 बजे के जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में 21 सितंबर को मुख्यतः साफ आसमान रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के बीच रहा. विस्तार से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
