Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 24 अगस्त को छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों हुई बारिश और बादलों ने गर्मी से राहत दी है. अब 24 अगस्त को राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. हालांकि, 26 अगस्त के बाद बारिश पर ब्रेक लग सकता है और तापमान फिर बढ़ने की संभावना है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश
Delhi Weather 24 August: देशभर में मॉनसून ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच दिल्ली-NCR के निवासियों को गर्मी और उमस के माहौल से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और रह-रहकर हो रही हल्की से मध्यम बारिश ने राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज कराई है. मौसम में आ रहे इस बदलाव का मुख्य कारण मॉनसून ट्रफ का पंजाब के अमृतसर, हरियाणा के पटियाला, यूपी के बरेली और वाराणसी से होकर गुजरना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में हवा का दबाव बदल रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं हफ्ते की शुरुआत कैसे होगी यानी 24 अगस्त को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम.
