Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 25 अगस्त को होगी बारिश या छाएंगे बादल? IMD ने जारी किया अपडेट

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई. अब मंगलवार के मौसम पर सबकी नजर है. मौसम विभाग ने 25 अगस्त को दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का अनुमान जताया है. जानिए 25 अगस्त के बाद कब थमेगा बारिश का दौर और बढ़ेगी गर्मी.

ADVERTISEMENT

25 अगस्त को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
25 अगस्त को दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
Google CTA

Delhi Weather 25 August: दिल्ली-NCR में सोमवार को एक बार फिर जोरदार बारिश देखने को मिली. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे. इसके बाद करीब 11 बजे के दिल्ली NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई. दोपहर में भी कई जगह अंधेरा जैसा माहौल बना रहा. बारिश के कारण दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. इस बीच अब लोगों की नजर मंगलवार के मौसम पर है. ऐसे में चलिए जानते हैं मंगलवार को मौसम विभाग ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है.