Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 26 सितंबर को बारिश का जोर, आंधी-वज्रपात के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 26 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर तक एक-दो दौर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. जानें दिल्ली-NCR में 26 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम और अगले दिनों का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है. धूप के बीच रात के समय हवा चलने से मौसम हल्का-हल्का सुहावना हो रहा है. इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक 26 सितंबर को दिल्ली-NCR में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को दिल्ली और आसपास के इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में एक-दो दौर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार दर्ज हो सकती है. दोपहर से शाम के बीच भी कई स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.