Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने बदला मौसम, जानें 27 अगस्त को कैसा रहेगा मिजाज, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बुधवार को हुई बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी. शाम तक कई इलाकों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही. अब मौसम विभाग ने 27 अगस्त के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है. अगले कुछ दिनों में बारिश थमेगी या फिर मौसम करवट लेगा? जानें दिल्ली-NCR का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम
Delhi weather 27 August: बुधवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. बारिश की वजह से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है. खबर लिखे जाने तक शाम के समय भी आसमान में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. इस बीच मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी कर दिया है. ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में कही जानें की योजना बना रहे हैं तो कल और आने वाले दिनों का मौसम का हाल जरुर देख लें.
