Delhi Weather Update: 29 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम? IMD ने बताया पूरा हाल

Delhi-NCR Weather Update: 29 अगस्त को दिल्ली-NCR में बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. IMD के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 35-37°C और न्यूनतम 25-27°C के बीच रह सकता है. जानिए 30 अगस्त से 3 सितंबर तक दिल्ली-NCR के मौसम का पूरा पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather Update
Delhi NCR Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 29 अगस्त को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, 29 अगस्त को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, हवा की रफ्तार अलग-अलग समय में करीब 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. विस्ता से जानिए मौसम का पूरा अपडेट.