Delhi Weather Update: 5 अक्टूबर को चढ़ेगा पारा, फिर इस दिन से बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, बारिश और बूंदाबांदी के आसार

Delhi Weather : दिल्ली-NCR में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है. 5 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. लेकिन अगले दिन मौसम करवट ले सकता है. 6 अक्टूबर को कई इलाकों में बादल, हल्की बारिश, बूंदाबांदी और मेघगर्जन की संभावना है. इसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
Google CTA

Delhi Weather Update: मौसम की बदलती चाल और बदलते मिजाज के बीच दिल्ली-NCR के निवासी तापमान में उतार-चढ़ाव को महसूस कर रहे हैं. सितंबर के बाद अक्टूबर की शुरुआत में मौसम की यह नई स्थिति दैनिक दिनचर्या और गतिविधियों को प्रभावित कर रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने अपना दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में हवा की दिशा और रफ्तार में बदलाव के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.