Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में बादल, बारिश और तेज हवाएं... मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों को लेकर बताया पूरा हाल
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में सितंबर के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादलों की आवाजाही से तापमान सामान्य बना हुआ है. अब मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बारिश, हवाओं और तापमान को लेकर अहम संकेत दिए गए हैं. जानिए किस दिन कैसा रहेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में मौसम फिर बदलेगा करवट
Delhi NCR 13 September weather update: दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणिका के प्रभाव से दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और हवाओं की गतिविधि जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं और कई हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार अगले 7 दिनों तक तापमान में कोई भारी फेरबदल नहीं देखने को मिलेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा.
