Delhi Weather Update: बारिश से अभी नहीं मिलेगी दिल्ली-NCR को राहत? 22 अगस्त तक मौसम को लेकर IMD ने बताया पूरा हाल
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है और बादल छाए हैं. अब मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. 17 से 22 अगस्त के बीच राजधानी में हल्की बारिश, बादल और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में फिर बरसेंगे बादल
Delhi Rain Alert: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. हालांकि, दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बीच-बीच में बारिश हो रही है और आसमान में बादल भी छाए हुए हैं. अब मौसम विभाग ने अपना ताजा दैनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी रह सकता है. आइए जानते हैं कि 17 अगस्त से 22 अगस्त तक दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा और आने वाले दिनों के लिए IMD ने क्या पूर्वानुमान जारी किया है.
