Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने फिर बदला रुख, बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी? जानें 18 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 सितंबर को बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इसके बाद 23 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान बढ़ सकता है और लोगों को गर्मी महसूस होगी.

ADVERTISEMENT

दिल्ली वालों के लिए मौसम का नया अपडेट
दिल्ली वालों के लिए मौसम का नया अपडेट
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. मानसून का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है और राजस्थान से इसकी विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. सुबह-शाम हवाओं में हल्की नरमी दर्ज की जा रही है, जिससे तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. दिन के समय आसमान साफ रहने और खिली धूप के कारण उमस तथा गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में मौसम किस तरह का रुख अपनाने वाला है.