Delhi Weather Today: दिल्ली में फिर पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी… हीट वेव और उमस बढ़ाएगी टेंशन, जारी हुआ अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर डराना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 18 मई से राजधानी में तेज धूप, उमस और लू लोगों को बेहाल करेगी. आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि हीट वेव और गर्म रातें लोगों की मुश्किलें और बढ़ाने वाली हैं.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में गर्मी ने फिर बढ़ाई टेंशन!
दिल्ली में गर्मी ने फिर बढ़ाई टेंशन!
google news

Delhi Weather Alert: कुछ दिनों की राहत के बाद अब दिल्ली-NCR में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, राहत भरे दिन अब खत्म हो चुके हैं और राजधानी में एक बार फिर तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे दिन के समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.