Delhi weather update: दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा हाल? जानें IMD का ताजा अपडेट

Delhi NCR Weather update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बाद मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है. 1 अक्टूबर को तेज धूप के बीच तापमान में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है. आने वाले दिनों में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में बादल दस्तक दे सकते हैं. आखिर अक्टूबर की शुरुआत में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR से मानसून की विदाई
दिल्ली-NCR से मानसून की विदाई
Google CTA

Delhi 1 October weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में हल्की सुबह और रात की नमी के बीच दिन में धूप खिलने से मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, सितंबर के अंतिम दिनों में मानसून की वापसी के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत शुष्क और साफ आसमान के साथ होने जा रही है. ऐसे में दिल्लीवासियों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन दिन के समय हल्की गर्माहट का अहसास बना रहेगा.