आंधी, बारिश और 50 KM की रफ्तार वाली हवाएं... दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD ने बताया कब बरसेंगे बादल

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है. 29 जून तक हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी परेशान कर रही है. इसी बीच मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई. हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. वहीं अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे मौसम सुहावना बना रह सकता है.