Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में 13 मई को इन इलाकों में होगी बारिश, फिर इस दिन से झुलसाएगी गर्मी

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी क्योंकि 15 मई के बाद तापमान तेजी से बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और लू जैसे हालात बन सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में बुधवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलने वाला है. यहां बुधवार को सुबह की शुरुआत उमस भरी गर्मी के साथ हो रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 13 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके बाद दोपहर के बाद दिल्ली के अलग अलग इलाकों में हल्की से हल्की होने की संभावना है. यहीं नहीं इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. IMD इन हवाओं की स्पीड झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.