दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बदला... IMD ने जारी किया नया अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश
Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद अब मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर नया अपडेट जारी किया है. जानिए 17 जून से अगले कुछ दिनों तक आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR का बदला मौसम
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बड़ी राहत मिली है. यहां मंगलवार सुबह से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल हुआ है. दोपहर के समय तो कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबादी भी देखी गई. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली के सफदरजंग और पालम जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 50 से 93 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले तेज हवाओं के झोंके रिकॉर्ड किए गए. इस अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार 17 जून को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में थाेड़ा ठंडक बनी रहेगी. वहीं आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को लू से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है.