Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में कब तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, जानिए पूरा वीकेंड कैसा रहेगा मौसम
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट रखा है. जानिए 6 अगस्त का मौसम कैसा रहेगा, किन जिलों में ज्यादा बारिश होगी और अगले सात दिनों तक मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है
Delhi Weather Alert: दिल्ली NCR में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. ऐसे में यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने अनुसार ऐसा मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने के कारण हो रहा है. इस बीच अब IMD दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार दिल्ली-NCR के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला आने वाले 11 अगस्त तक जारी रहने वाला है. अगर आप इन दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम विभाग का पूर्वानुमान जरूरी जान लें.
