18 जून से बदल जाएगा दिल्ली-NCR का मौसम... 50 KM की रफ्तार से चलेगी तेज आंधी और होगी बारिश

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक बादल, तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहेगा. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के बीच लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR का बदला मौसम
दिल्ली-NCR का बदला मौसम
google news

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम इन दिनों हर दिन नया रंग दिखा रहा है. कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कभी हल्की बारिश राहत दे रही है. मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR के आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा.