Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट, जानें 14 से 19 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बादल और हल्की बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. 14 और 15 सितंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. जानें पूरे हफ्ते का हाल.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव.
दिल्ली-NCR के मौसम में फिर बदलाव.
Google CTA

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है. मानसूनी ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव आया है. बारिश और बादलों की वजह से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है, हालांकि तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. इस बीच अब मौमस विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है.