Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 1 सितंबर से बदलेगी मौसम की चाल, बारिश और गरज-चमक को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में अगस्त के आखिरी दिनों की उमस के बाद सितंबर की शुरुआत मौसम में बदलाव लेकर आ सकती है. IMD के मुताबिक, 1 सितंबर को हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. इसके बाद 2 सितंबर को बारिश का असर बढ़ सकता है, जबकि 3 और 4 सितंबर को भी हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में कल हो सकती है बारिश
Delhi NCR 1 September weather update: दिल्ली-NCR में अगस्त के आखिरी दिनों में लोग उमस और हल्की गर्मी से परेशान रहे. लेकिन अब सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की गतिविधियों और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत में मौसमी चक्र सक्रिय हो रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में बारिश के आसर बन रहे हैं. इससेलोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते के
