Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म! मौसम विभाग ने बताया इस दिन से लौटेगी गर्मी, जानें पूरा अपडेट
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. हालिया बारिश से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि कुछ दिनों बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा और गर्मी का असर फिर बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में मौसम की लुका-छिपी का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों में बादलों की आवाजाही से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन यह सुकून ज्यादा लंबा नहीं खिंचने वाला है. आज यानी 19 अप्रैल को दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा जारी रहेगा, जिससे धूप की तल्खी थोड़ी कम महसूस हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग का संकेत है कि ये केवल एक अस्थायी राहत है और आने वाले दिनों में सूरज के तेवर फिर से कड़े होने वाले हैं.