तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश... दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, जानें अगले 5 दिनों का हाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 3 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. हालांकि सप्ताह के अंत तक गर्मी एक बार फिर वापसी कर सकती है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में फिर करवट लेने वाला है मौसम
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में 3 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है. इस नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से राजधानी के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. वहीं दोपहर और शाम के समय तेज रफ्तार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में इससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मदी है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अपडेट जारी किया है.