Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 1 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के आसार, जानिए IMD का ताजा अपडेट!

Delhi Weather Update: अगस्त की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर में सुहाने मौसम के साथ होने जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1 अगस्त को राजधानी और एनसीआर के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि तेज हवाओं से उमस में भी राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में अगस्त की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ होने जा रही है. पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार 1 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.