Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज होगाी बारिश या आएगी धूप?... मौसम विभाग ने बता दिया पूरा अपडेट

Delhi mausam update: दिल्ली-NCR में अचानक बदले मौसम ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. मई की शुरुआत में ही तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

ADVERTISEMENT

Bihar weather update
Bihar weather update
google news

Delhi NCR weather update: दिल्ली-NCR में गुरुवार दोपहर बाद हुई बारिश ने तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है. चिलचिलाती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आई इस बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बात दें कि अप्रैल के आखिरी दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था लेकिन अब वहीं अब मई की शुरुआत थोड़ी राहत भरी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक्टिव एटमोस्फियरिक गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है जो आगे भी गर्मी के असर को कुछ हद तक कम कर सकता है.