आंधी-बारिश के साथ चलेंगी 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं...11 जून को दिल्ली में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. मौसम विभाग ने 11 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शाम होते-होते तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Delhi Rain Alert
Delhi Rain Alert
google news

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए 11 जून राहत लेकर आ सकता है. पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू जैसे हालात झेल रही राजधानी में अब मौसम करवट लेने वाला है. मंगलवार शाम हुई बूदाबंदी के बाद तापमान में हल्की ठंडक महसूस की गई. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार गुरुवार को भी दिल्ली NCR में दिनभर आंशिक से रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं शाम और रात के समय हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.