Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले दिनों बढ़ी गर्मी और उमस के बीच मौसम फिर करवट लेने वाला है. 9 और 10 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं. इसके बाद 11 सितंबर से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है. जानें 14 सितंबर तक मौसम का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
Delhi NCR 9 September weather update: दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए मौसम का मिजाज लगातार करवट ले रहा है. पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवातीय परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र की हवाओं में बदलाव देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बौछारों से लोगों को इस गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसमें आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है.
