Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 12 जुलाई को उमस करेगी परेशान, बारिश से मिलेगी राहत नहीं, जानिए अगले 5 दिनों का मौसम

Delhi-NCR Weather Update: 12 जुलाई को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना कम है. IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है और उमस लोगों को परेशान करेगी. जानिए अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान.

ADVERTISEMENT

Delhi-NCR Weather Update
Delhi-NCR Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 12 जुलाई (रविवार) को बारिश की गतिविधियां काफी कमजोर रहने वाली हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार पूरे दिन आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना नहीं है. बारिश नहीं होने और तापमान बढ़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है.