दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली चाल... जानिए 14 जून को किन इलाकों में छाएंगे, IMD ने जारी किया अपडेट
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में शुक्रवार की बारिश के बाद मिली राहत अब ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली. मौसम विभाग के मुताबिक 14 जून को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा. जानिए किन जिलों में बादल छाए रहेंगे और कब लौटेगी भीषण गर्मी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में मौसम लेगा यू-टर्न
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश के बाद तापमान में जो गिरावट आई थी वो अब धीरे-धीरे खत्म होने की ओर है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा और उसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हवाओं के रुख में बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 14 जून को दिल्ली में बादल छाने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम यू टर्न ले सकता है. ऐसे में जानते हैं कि 14 जून को दिल्ली के किन जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी.