Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 15 अगस्त को सुबह-सुबह बारिश के आसार, दिनभर छाए रहेंगे बादल! जानें मौसम का अपडेट

Delhi Weather Alert: 15 अगस्त को दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई दौर में हल्की बारिश हो सकती है. जानें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद का मौसम, तापमान और अगले दिनों का बारिश अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
Google CTA

दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा. राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र पर 20.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अब मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी दिल्ली-NCR के मौसम में राहत के आसार हैं. विभाग के मुताबिक, दिन की शुरुआत बादलों के बीच बारिश के साथ हो सकती है. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बीच दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज लोगों को प्रभावित कर सकता है.