Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 15 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी राहत लेकिन उमस बढ़ाएगी परेशानी!
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में 15 मई को मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है. आंधी-बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. जानिए दिल्ली-NCR का पूरा मौसम अपडेट और अगले दो दिनों का पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather Update
दिल्ली-एनसीआर में 15 मई को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. शाम और रात के समय तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.