दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम... 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने बारिश और आंधी का अलर्ट किया जारी
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 16 जून के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम फिर बदलने वाला है. जानिए कब होगी बारिश और कब फिर बढ़ेगी गर्मी.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में 16 जून को कैसा रहेगा मौसम
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और NCR के आसपास के इलाकों में सोमवार की शाम होते-होते मौसम ने करवट बदल ली है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित कई इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चलने लगी. वहीं आसमान में काले बादलों का डेरा जमा लिया. कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. अचानक मौमस में आए इस बदलाव ने दिल्लीवासियों को झुलसाती गर्मी से बड़ी राहत दी. इस बीच अब मौसम विभाग ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार मंगलवार यानी 16 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ह सिलसिला जारी रहने वाला है.