Delhi-NCR Weather Update: 16 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, शाम में आंधी-बारिश के आसार, जानें IMD का पूरा अपडेट
Delhi-NCR Weather Update: 16 मई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. IMD ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में शाम के समय तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए कितनी चलेगी हवा, कब होगी बारिश और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम.
ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather Update
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच 16 मई को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. वहीं शाम और रात के समय तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, लेकिन देर शाम चलने वाली तेज हवाएं और हल्की बारिश तापमान में थोड़ी राहत ला सकती हैं.