Delhi Weather Update: दिल्ली में 17 जुलाई को बारिश के आसार, दोपहर-शाम में गरज-चमक के साथ बदल सकता है मौसम, जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 17 जुलाई को मौसम बदलने के संकेत हैं. IMD के अनुसार दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदल सकता है. 18 जुलाई से हल्की बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR Weather Update
Delhi NCR Weather Update
Google CTA

दिल्ली-NCR में 17 जुलाई को मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को दिनभर आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. हालांकि गर्मी और उमस से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर और शाम के समय गरज-चमक की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है.