Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में गर्मी ने बढ़ाई टेंशन, 42 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, बादलों के बावजूद नहीं मिलेगी राहत

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 18 अप्रैल को बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है. आने वाले दिनों में भी राहत के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
google news

Delhi Mausam Update: दिल्ली-NCR में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है, जिससे राजधानी के लोगों को दोपहर के समय घर से निकलना भारी पड़ रहा है. वही इस बीच अब मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके तहत आज 18 अप्रैल 2026 को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज धूप से हल्की राहत तो मिल सकती है, लेकिन गर्मी का प्रभाव कम नहीं होगा. वहीं आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है तो ऐसे में काेई चेतावनी जारी नहीं की गई है.