45 डिग्री तापमान और झुलसाने वाली धूप... दिल्ली में 19 मई को ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों में जारी किया येलो अलर्ट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और NCR में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने 19 मई को भीषण लू और 45 डिग्री तक तापमान पहुंचने की चेतावनी जारी की है. तेज गर्म हवाओं और झुलसाने वाली धूप के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सितम
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सितम
google news

Delhi Weather Alert: दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मई के इस महीने में तपिश इतनी बढ़ चुकी है कि घर से बाहर कदम रखते ही झुलसाने वाली गर्म हवाएं शरीर को बेहाल कर रही हैं. सुबह होते ही आसमान से बरसती आग और दोपहर के समय चलने वाले थपेड़ों ने राजधानी को भट्टी की तरह तपा दिया है. अगर आप भी 19 मई को किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का मिजाज और मौसम विभाग की यह जरूरी चेतावनी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है.