Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा 20 फरवरी का मौसम? जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में 20 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह हल्की धुंध विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकती है.IMD के अनुसार अधिकतम तापमान 27-29°C और न्यूनतम 12-14°C के बीच रह सकता है. जानिए जिला-वार मौसम अपडेट और ताजा एयर क्वालिटी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Delhi NCR weather forecast 20 February
Delhi NCR weather forecast 20 February
Google CTA

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एकबार फिर करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है और अब अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास होगा. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है जिसके मुताबिक 20 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध (मिस्ट) रहेगी, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा. वहीं बारिश को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं है.