Delhi Weather Update: 21 मार्च को कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम? जानें बारिश से लेकर तापमान तक का पूरा अपडेट

Delhi weather update today: दिल्ली-एनसीआर में 21 मार्च को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. 20 मार्च की बारिश के बाद अब आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR में फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं है. जानिए तापमान, बारिश और आने वाले दिनों का पूरा वेदर अपडेट.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update Today
Delhi Weather Update Today(Representational Image)
google news

दिल्ली-एनसीआर में 20 मार्च की बारिश और तेज हवाओं के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 21 मार्च को राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. इस दौरान तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि, बीते दिन की बारिश और ठंडी हवाओं का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहेगा.