Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में 22 अगस्त को बारिश के आसार, सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बरस सकते हैं बादल

Delhi Weather Update: 22 अगस्त को दिल्ली-NCR में मौसम बदला रहेगा. सुबह से पूर्वाह्न के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. जानिए दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश का पूर्वानुमान, तापमान और 23 से 27 अगस्त तक मौसम का हाल.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Alert
Delhi Weather Alert
Google CTA

दिल्ली-NCR में 22 अगस्त को मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और 22 अगस्त की सुबह से पूर्वाह्न के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना है. दोपहर बाद या शाम की ओर एक बार फिर कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली के लिए 22 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.