Delhi Weather Today: बारिश होगी या सिर्फ बादल छाए रहेंगे? दिल्ली-NCR में 23 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून की गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार 23 जुलाई को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा, हालांकि सप्ताह के आखिर में तापमान और उमस में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है.

ADVERTISEMENT

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज
Google CTA

Delhi Mausam Alert: दिल्ली-NCR के लोगों को मानसूनी फुहारों से राहत मिलने का सिलसिला जारी है. थोड़ा ही सही लेकिन हर दिन राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है. ऐसे में इससे दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों के तेज गर्मी से राहत मिल रही है. इस बीच अब मौसम विभाग ने दौनिक बुलेटिन जारी किया है. इसके अनुसार 23 जुलाई को राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही सुबह से लेकर दोपहर के बीच एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं देर शाम के समय भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.