Delhi Weather Update: 24 अक्टूबर को दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, मौसम को लेकर नया अपडेट आया सामने

Delhi weather update: दिल्ली-NCR में 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है, जबकि आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है. जानिए, अगले दिनों में राजधानी का मौसम कैसा रहेगा.

ADVERTISEMENT

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update
Google CTA

Delhi weather update: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम की चाल लगातार करवट ले रही है. उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राजधानी के तापमान और आसमान की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में फिलहाल बारिश का दौर थमने वाला है और आने वाले दिनों में धीरे-धीरे हल्की गर्मी और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली में 24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम  विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 24 अक्टूबर को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दिन शहर के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो 24 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है. दिन के समय विभिन्न दिशाओं (पूर्वी और उत्तर-पूर्वी) से 5 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है.

हालांकि, खबर लिखे जाने तक मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर के लिए दिल्ली में काेई चेतावनी जारी नहीं की है. वहीं अगर तापमान की बात करें तो तीन दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद तापमान में फिर 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती.

आने वाले दिनों में दिल्ली के मौसम का हाल

आने वाले दिनों की बात करें तो 25 अक्टूबर को भी दिल्ली के सभी जिलों (उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम आदि) में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके बाद 26 और 27 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. 26 और 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे सुबह और देर रात में ठंडक का अहसास धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा.

यह भी पढ़ें: पुलिस ने क्या पूछा? बाहर आते ही ज्ञानेश कुमार के लिए क्या बोले सौरव दास-रांका?